उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में में रविवार देर रात तेज आंधी-बारिश से काफी नुकसान हुआ है। नैनीताल जिले में घर पर पर पेड़ पेड़ा गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। आंधी से बागवानी और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

नैनीताल जिले के रामनगर के रिंगोडा गांव में आंधी-बारिश के दौरान टिन की छत वाले घर पर एक पेड़ आ गिरा। हादसे में 13 वर्षीय कार्तिक उपाध्याय पुत्र प्रकाश उपाध्याय की मौत हो गई। किशोर की मां गंभीर रूप से घायल है।
किसानों के अनुसार, एक बीघा गेहूं पर करीब 3700 रुपये लागत आती है। फसल गिरने से अब उत्पादन तीन क्विंटल से घटकर दो क्विंटल प्रति बीघा रहने की आशंका है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उधर, उधर, हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर नगर में भी गेहूं, सरसों और मसूर को भारी नुकसान पहुंचा है। हल्द्वानी में आम और लीची के बौर को 50 प्रतिशत तक क्षति की बात कही जा रही है।
पहाड़ पर फल-सब्जियों को लाभः अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कृषि अधिकारियों का कहना है कि गेहूं में दाना भरने के समय हुई यह बारिश पैदावार बढ़ाएगी। चम्पावत में ओलावृष्टि से आडू और पुलम को नुकसान हुआ है, लेकिन जिला उद्यान अधिकारी देहरादून के अनुसार, आम और लीची के लिए यह बारिश फायदेमंद है। जितनी बौर गिरी है उससे पैदावार पर खास फर्क नहीं पड़ेगा
आंधी की वजह से कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। पौड़ी मुख्यालय में लाइनों पर पेड़ गिरने से रात भर बिजली गुल रही। हल्द्वानी में 15 और नैनीताल में 20 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली ठप होने से ट्यूबवेल नहीं चल पाए, जिससे कई इलाकों में सोमवार को पानी की किल्लत रही।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
उत्तराखंड की सहकारिता को लेकर अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, जानें क्या हुई चर्चा
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग में शोक, सीएम धामी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना 
