देहरादून: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के सामने आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ प्रदर्शित की जाएगी।
इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ ही सांस्कृतिक और प्रगतिशील विकास के विभिन्न आयाम दर्शाए जाएंगे। एकता दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के लोक कलाकार उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे।
सूचना विभाग उत्तराखण्ड के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के सामने आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में उत्तराखण्ड को भाग लेने का गौरव प्राप्त हुआ है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की विशेषज्ञ समिति द्वारा कई दौर की समीक्षा और परीक्षण के बाद देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखण्ड की झांकी का अंतिम रूप से चयन किया गया।
राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ में आठ तत्त्वों की समरसता और एकता की भावना का प्रतीक दिखाया जाएगा। इसमें उत्तराखण्ड के धार्मिक स्थल, प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि और सतत विकास के प्रति प्रगतिशील दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया जाएगा।
उत्तराखण्ड की झांकी के नोडल अधिकारी एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान के निर्देशन में इसका निर्माण कराया गया है। चौहान ने बताया कि झांकी और कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एकता परेड में राज्य के लोक कलाकारों का चौदह सदस्यीय दल पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत करेगा। राज्य की टीम ने बुधवार को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के सामने आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में सफलतापूर्वक भाग लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
