रुड़की: कस्बा लंढौरा के मोहल्ला किला में स्थित विध्यांचल एकेडमी इंटर कालेज में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक के कुछ समर्थकों ने स्कूल में प्रवेश कर बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ को जबरदस्ती बाहर निकाल दिया और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। इससे करीब चार-पाँच घंटे तक लगभग 300 छात्र और उनके अभिभावक बाहर खड़े रहे।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और ताले को तोड़कर बच्चों को वापस कक्षाओं में पहुंचाया। स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने के कारण शिक्षक और अभिभावक काफी चिंतित रहे।
स्कूल प्रबंधक दिनेश ठाकुर ने बताया कि यह स्कूल पिछले 12 वर्षों से उसी स्थान पर संचालित हो रहा है। पिछले तीन साल से बिल्डिंग का किराया नहीं दिया गया है। यह बिल्डिंग पूर्व विधायक की संपत्ति है…लेकिन दुकानों के विवाद और किराया न देने की समस्या के चलते स्कूल प्रबंधकों पर दबाव बनाया गया।
ठाकुर ने कहा कि वह किराया देना चाहते हैं…लेकिन सही प्रक्रिया और अधिकारी का पता न होने के कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति जारी रही तो 10वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा।
पुलिस ने ताले को तोड़कर बच्चों को वापस कक्षाओं में भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना ने इलाके में शिक्षा और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
