काशीपुर (उधम सिंह नगर) : रविवार देर रात काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ले में उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक जुलूस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाला गया था और जब जुलूस मोहल्ले से गुजर रहा था…तो किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस पथराव में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और एक सिपाही के घायल होने की भी खबर है।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी, तो सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में पहुंची अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने हल्का बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई और इलाके में हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए।
पुलिस का कहना है कि जुलूस की कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इस संबंध में नदीम अख्तर नाम के व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जिसने बिना प्रशासनिक जानकारी के जुलूस निकाला। एसपी अभय सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, और जो भी दोषी पाया जाएगा…उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल अल्ली खां मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए काशीपुर और आसपास के इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने पथराव किया, उनकी पहचान की जा रही है। वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों को चिन्हित किया गया है और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी अभय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
