काशीपुर में बिना अनुमति निकला जुलूस,पुलिस पर हमला,उपद्रवियों ने किया पथराव-तोड़फोड़
काशीपुर (उधमसिंह नगर)- काशीपुर का माहौल आज अचानक बिगड़ने लगा… बिना अनुमति निकले जुलूस ने हालात को बेकाबू करने की कोशिश की… पथराव,तोड़फोड़ और हंगामा भी हुआ… लेकिन इसी बीच पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया कि हालात कुछ देर में काबू में आ गए।
काशीपुर के मौहल्ला अल्लीखाँ इलाके में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अचानक ‘I Love मोहम्मद’ लिखे बैनर लेकर जुलूस निकाला,पुलिस द्वारा बताया गया कि इस जुलूश की न प्रशासन से कोई अनुमति ली गई थी, और न ही पुलिस को जानकारी दी गई। वहीं जुलूश के दौरान भीड़ बढ़ी और बवाल शुरू हो गया,पुलिस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया,पुलिस पर पथराव किया गया सरकारी काम में बाधा डाली गई,और पुलिस की सरकारी गाड़ी को तोड़ दिया गया। लेकिन बड़ी बात ये रही कि पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बड़ी घटना होने से बच गई।
पुलिस ने तुरंत टीमों का गठन किया और पूरे शहर में CCTV फुटेज और वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा सभी उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शहर के नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है, और स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में कानून का राज है। किसी को भी गुंडाराज या अशांति फैलाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि काशीपुर में पुलिस और प्रशासन की तत्परता के कारण बड़ी अनहोनी टली और शहर को सुरक्षित रखा गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
