Mussoorie-Dehradun road closed again

मसूरी-देहरादून मार्ग फिर बंद, जेसीबी खराब, सड़क जाम से यात्री परेशान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मसूरी(देहरादून): मसूरी से देहरादून आने-जाने वाले यात्रियों को एक बार फिर से बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। मसूरी के गलोगी के पास सड़क पर आए मलबे को हटाने के दौरान एक जेसीबी मशीन खराब हो गई…जिसके कारण सड़क दोनों तरफ से बंद हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कोठालगेट पर बैरियर लगाकर देहरादून से मसूरी आने वाले सभी वाहनों को रोक दिया है ताकि सड़क पर जाम न लगे। बताया गया है कि यह बंदी लगभग 3 से 4 घंटे तक जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

सड़क बंद होने से पर्यटक स्थानीय लोग और जरूरी सेवाओं के वाहन फंसे रहे। इससे कई लोग अपने ऑफिस, स्कूल और अस्पताल समय पर नहीं पहुंच पाए। सबसे ज्यादा परेशानी उन पर्यटकों को हुई जो मसूरी घूमकर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

एक स्थानीय टैक्सी चालक ने कहा कि बारिश के मौसम में ऐसा अक्सर होता है और प्रशासन को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। जेसीबी के खराब होने की वजह से मलबा हटाने का काम रुका हुआ है। लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी मशीन के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आई है…जिसकी वजह से काम में देरी हो रही है। दूसरी मशीन मंगाई जा चुकी है और जल्द ही मलबा हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें