- 9 साल पहले पदार्पण करने वाले संजू सैमसन पर टीम अब भरोसा करने लगी है..?
भारतीय टीम में अनेकों खिलाड़ी आए, अनेकों खिलाड़ी छाए। लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी भी इस दौरान शामिल रहा, जिस खिलाड़ी को आईपीएल में तो सफलता मिलती थी, यहां तक कि क्रिकेट के दिग्गज उसे ‘स्पेशल टैलेंट’ कहते थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आईपीएल जैसी छाप वह नहीं छोड़ पा रहा था।
जी हां उस खिलाड़ी ने पदार्पण तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किया। लेकिन उसे पर्याप्त मौके नहीं मिले। जब विराट कोहली इसके बाद भारतीय टीम का दामन थामने हैं, तब लगता है कि, शायद यहां से अब संजू टीम का नियमित हिस्सा होंगे। लेकिन यहां भी ऐसा नहीं हुआ।
इसके बाद रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी दी जाती है, फिर भी उस खिलाड़ी को बहुत कम मौके मिलते हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं लगातार दो T20 मुकाबलों में शतक जड़ने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बने संजू सैमसन की।
संजू सैमसन का करियर भी फिल्मी कहानी की ही तरह रहा है, जिन्हें अपने क्रिकेट जीवन में काफी उताव चढ़ाव देखने को मिले। हालांकि जब से गौतम गंभीर भारतीय टीम के कोच बने हैं, तब से तो मानो ऐसा लगता है कि, सैमसन का 2.0 वर्जन हमें देखने को मिल रहा है।
हालांकि जब उनकी लंबे समय बाद वापसी हुई थी, तो शुरुआती मुकाबलों में संजू सैमसन फेल रहे थे। लेकिन यह गौतम गंभीर का ही मैनेजमेंट था, जिन्होंने संजू पर भरोसा दिखाया। जिस भरोसे पर संजू सैमसन खरे उतरे।
अब लग रहा है कि, वह भारतीय T20 टीम के नियमित हिस्सा रहेंगे। हालांकि संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खाता नहीं खोल सके। पर टीम मैनेजमेंट को शायद संजू पर पूरी तरीके से भरोसा हो गया है। लेकिन जब टीम में शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल की वापसी होगी, तब क्या फिर भी संजू सैमसन को इसी तरह मौके मिलते रहेंगे, या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात 

