उत्तराखंड में सड़क हादसा: बारात में जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, मासूम की मौत, छह सवार घायल
कोटद्वार। शनिवार को कोटद्वार के बीरोंखाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार जयपुर होते हुए गांव पहुंचने ही वाली थी कि अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण वह ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।
हादसे में आठ वर्षीय अभि पुत्र आशीष गुसांई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल हुए लोगों में आशीष गुसांई (36), उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी (34), अंशिका (20) पुत्री दान सिंह, रूची देवी (32) पत्नी संदीप पटवाल, रूही (12) पुत्री संदीप पटवाल और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए रामनगर अस्पताल ले जाया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 

