उत्तराखंड: वाटरफॉल में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नैनीताल: जिले के गरमपानी के रामगढ़ ब्लाक स्थित ढोकाने वाटरफॉल में अल्मोड़ा से साथियों संग नहाने पहुंचे तीन किशोरों में से एक की डूबने से मौत हो गई। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथी साथियों ने लोगों की मदद से वाटरफॉल में डूबे प्रियांशु कनवाल (16) पुत्र गोविंद कनवाल निवासी पहल खत्याड़ी अल्मोड़ा को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची क्वारब पुलिस और राजस्व विभाग ने प्रियांशु को सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

एक फोन कॉल ने छीन लीं परिवार की खुशियां
प्रियांशु के पिता गोपाल सिंह निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक हैं। उनके दो पुत्रों में बड़ा बेटा कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है और छोटा बेटा प्रियांशु अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। शनिवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि आपके बेटे की सुयालबाड़ी स्थित ढौकाने वॉटर फॉल में डूबने से मौत हो गई है। बेटे की मौत की खबर सुन पिता गोपाल सिंह के पैरो तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
स्कूल गया होता तो शायद बच जाती किशोर की जान
शनिवार को प्रियांशु स्कूल नहीं गया था। उसने अपने दोस्तों संग ढौकाने वॉटर फॉल में नहाने का प्लान बनाया था। लोगों का कहना था कि यदि वह स्कूल गया होता तो शायद वह इस दुनिया में होता। प्रियांशु की मौत से परिजन ही नहीं बल्कि उसके सहपाठी भी सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनका दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत 
