- संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति की मौत, पत्नी की घर पर गई जान, पति ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम,दंपति राजस्थान के रहने वाले थे।
देहरादून- राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी की तो घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि पति ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का लग रहा है।
जानकारी के मुताबिक अजबपुर कलां निवासी ज्योति शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनके रेलवे पटरी के पास स्थित मकान में उदयपुर राजस्थान के रहने वाले रूपेश पत्नी रेशमा के साथ किराए पर रहते थे। यह दंपति करीब 15 दिन पहले ही इस मकान में रहने के लिए आए थे, इससे पहले वह दीपनगर में मकान में रहते थे। दोनों एक होटल में सफाई कर्मचारी थे और अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।

ज्योति शर्मा ने पुलिस को बताया कि दोनों की शुक्रवार दोपहर को अचानक तबीयत खराब होने लगी थी, जिसके बाद एंबुलेंस को फोन किया तो उसके पहुंचने से पहले ही रेशमा ने दम तोड़ दिया. वहीं रूपेश को दून हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान में महिला रेशमा की लाश पड़ी हुई थी।
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद दोनों शवों के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति साफ हो पाएगी। प्रथम दृष्टया में अब तक की जांच में यही बात सामने आ रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के फोन नंबर की जांच की जा रही है। साथ ही दंपत्ति जहां रहते थे और जहां काम करते थे वहां के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
