देहरादून के कटापत्थर के पास स्कूटी व बाइक समेत नदी में बह गए पांच युवक, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान।
देहरादून- आज शाम को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर के पास दो वाहन नदी में बह रहे हैं जिसमें संभवतः कुछ व्यक्ति सवार हैं.सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF टीम उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि विकासनगर निवासी पांच युवक एक स्कूटी व एक बाइक के साथ यमुना नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे सभी नदी के तेज बहाव में बह गए, साथ ही उनकी स्कूटी व बाइक भी बह गई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्परता व सूझबूझ के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पांचों युवकों को सकुशल यमुना नदी से बाहर निकाला गया।
सुरक्षित निकाले गए पांच युवक⤵️
1-अनुज पुत्र श्री अमृतलाल उम्र 20 वर्ष निवासी विकास नगर
2-आयुष पुत्र श्री सुंदरलाल उम्र 21 वर्ष, निवासी विकास नगर
3-मन्नू पुत्र श्री अरविंद पाल उम्र 18 वर्ष निवासी बदमा वाला विकास नगर
4-दीपक पुत्र श्री राकेश उम्र 18 वर्ष,निवासी दिनकर बिहार विकास नगर
5- रोहित पुत्र श्री रमेश प्रसाद, उम्र 18 वर्ष निवासी विकास नगर


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
