- खाई में गिरी कार, दो की मौत, आ रहे थे बेटी को छोड़कर।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)- भिकियासैंण -कड़ाकोट मार्ग के गुनसर गांव के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार तीन लोगों में से दो की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमखेत निवासी दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह अपनी गाड़ी संख्या यूके 04 AE 2736 से अपनी पुत्री लता पत्नी विजय सिंह निवासी कड़ाकोट को छोड़ने कड़ाकोट गांव गए थे जो लड़की को छोड़कर दो किलोमीटर वापस लौटे ही थे जो गुनसर गांव के पास अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह 72 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह तथा महिपाल सिंह 57 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि भगत सिंह 37 वर्ष पुत्र धन सिंह घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। दोनों हाथ फैक्चर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
