लालकुआं की एक और कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने के प्रशासन ने नोटिस किये चस्पा…… मचा हड़कंप…….. पढ़े आदेश…….
लालकुआं। नगर में पिछले कुछ वर्षों से अतिक्रमण हटाने की कारवाइयां तेजी से चल रही है, कुछ समय पूर्व रेलवे और प्रशासन ने नगर की सबसे बड़ी श्रमिक कॉलोनी नगीना कॉलोनी का नामोनिशान खत्म कर दिया, तब से नगीना कॉलोनी अब इतिहास बन गई है। इसके बाद अब रेल लाइन के बिल्कुल किनारे बसी और लंबे समय से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई से अब तक बची रही कॉलोनी खड्डी मोहल्ले पर अब संकट के बदले आ रहे हैं।
नगर के शहरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती खड्डी मौहल्ले से अतिक्रमण हटाये जाने के राजस्व विभाग द्वारा नोटिस दिये जाने से हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि आगामी मानसून से पूर्व जिला प्रशासन जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित कर उसकी रोकथाम में जुटा हुआ है, प्रत्येक वर्ष बरसात में भारी मात्रा में रेल पटरियों में पानी आ जाता है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन जाते है, जिसको लेकर बीते दिनों एसडीएम ने दौरा करते हुए मानसून से पूर्व जलभराव से निपटने के निर्देश दिये थे, जिसको लेकर आज राजस्व उप निरीक्षक ने खड्डी मौहल्ले में अन्तिम नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं,
जिससे मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया है, नोटिस के अनुसार सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया गया है, जिससे मानसून काल में जलभराव, नाली रूकावट, मार्ग अवरोध जन सुरक्षा हेतु गम्भीर संकट उत्पन्न कर सकता है, यदि समय रहते अतिक्रमण नही हटाया गया तो किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में कॉलोनीवासी स्वयं जिम्मेदार होंगे। राजस्व उप निरीक्षक ने दर्जनों घरों में नोटिस देकर 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है, अन्यथा आपदा प्रबंधन के अधिनियमों के तहत बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की विधिक कार्यवाही की जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
