HDMA ने संयुक्त निदेशक सूचना को सौंपा सोशल मीडिया नियमावली 2025 पर सुझावों का ज्ञापन, हल्द्वानी में हुई विस्तृत चर्चा
हल्द्वानी। शनिवार को सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक श्री नितिन उपाध्याय के महानिदेशक कार्यालय कुमाऊं आगमन के दौरान हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (HDMA) ने सोशल मीडिया नियमावली 2025 के मसौदे को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। HDMA के अध्यक्ष श्री दिनेश पांडे के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक को नियमावली के ड्राफ्ट पर आपत्तियों और सुझावों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपे जाने से पहले सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया नियमन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। HDMA ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखते हुए नियमों का संतुलन आवश्यक है। संगठन ने नियमावली के कुछ प्रावधानों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और सुझाव दिया कि क्षेत्रीय और स्वतंत्र डिजिटल मीडिया संस्थानों और इन्फ्लूनसर की भूमिका और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए नीति में बदलाव किए जाएं।
संयुक्त निदेशक श्री नितिन उपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से संज्ञान में लिया जाएगा और नीति निर्धारण स्तर पर उन्हें प्रस्तुत किया जाएगा।
यह बैठक डिजिटल मीडिया की भूमिका, जिम्मेदारियों और भविष्य की दिशा पर एक सार्थक संवाद के रूप में देखी जा रही है। HDMA ने उम्मीद जताई कि सरकार आगामी सोशल मीडिया नियमावली को तैयार करते समय स्थानीय डिजिटल मीडिया संस्थानों की भागीदारी और सुझावों को प्राथमिकता देगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
