किच्छा: रिश्तेदार के संस्कार में मुरादाबाद जा रहे पिथौरागढ़ के लोगों की कार शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे सितारगंज रोड पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।
सुबह करीब साढ़े चार बजे पिथौरागढ़ के गांव धनौड़ा निवासी विजेन्द्र पटियाल और उनकी पत्नी बबीता, गांव बड्डा निवासी भुवन चंद्र और उनकी पत्नी चंद्रकला चौसाली, भिड निवासी अशोक लाल शाह और पिथौरागढ़ निवासी मोहन मुरादाबाद के लिए निकले थे। मुरादाबाद में बबीता के भाई की हादसे में मौत हो गई थी, उसके संस्कार में सभी को शामिल होना था। कार विजेन्द्र पटियाल चला रहे थे। थाना पुलभट्टा के तहत सितारगंज रोड पर शंकर फार्म के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलभट्टा पुलिस को सूचनादी। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद कार सवारों को निकाला। पुलिस ने निजी वाहनों से सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने 32 वर्षीय बबीता को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति में थी, जहां हादसा हुआ वहां मोड़ है।
पिथौरागढ़। बबीता के मुरादाबाद में रहने वाले भाई की गुरुवार रात को मौत हो गई थी। सूचना के बाद वह तड़के ही मायके को निकली, जिससे भाई के संस्कार में शामिल हो सके। लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। वह भाई के संस्कार में तो नहीं पहुंच सकी रास्ते में सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। बबीता के दो बच्चे हैं। पांच साल का एक लड़का और नर्सरी में पढ़ने वाली एक बेटी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
