भीमताल/नैनीताल :जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में एस0आई0एस0 इण्डिया लिमिटेड देहरादून द्वारा सुरक्षा कर्मिक/सुपरवाईजर के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं एस0आई0एस0 इण्डिया लिमिटेड देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा कार्यो के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर परीक्षणोपरान्त स्थाई रोजगार हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा।
जिला विकास अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड रामनगर में दिनांक 21 अगस्त से 22 अगस्त 2024 तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार विकास खण्ड कोटाबाग में 23 व 24 अगस्त, विकास खण्ड हल्द्वानी में 27 व 28 अगस्त, विकास खण्ड भीमताल में 29 व 30 अगस्त, विकास खण्ड बेतालघाट में 31 अगस्त व 01 सितम्बर, विकास खण्ड रामगढ में 02 व 3 सितम्बर, विकास खण्ड धारी में 4 व 5 सितम्बर तथा विकास खण्ड ओखलकाण्डा में 06 व 7 सितम्बर 2024 को शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने जनपद के सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि इस शिविर में उक्त तिथि अनुसार अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
