- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के समीप वाहन गिरा खाई में, चालक लापता।
चमोली- डायल 112 की प्राप्त सूचना में वाहन संख्या (MH 31 CM 6183) जो बद्रीनाथ से चमोली की तरफ आ रही थी जो विहरी चमोली के समीप बड़ा चाडा के पास अनियंत्रित होकर खाई पर चली गई जिसका आधा हिस्सा खाई की तरह तथा आधा हिस्सा सड़क की तरफ था अचानक दरवाजा खुलने से चालक अनूप खाई के नीचे गिर गया तथा उसकी पत्नी तृप्ति जो की गाड़ी में ही थी बच गई है चालक अनूप का कोई पता नहीं चल पा रहा है ना वक्त होने के कारण तृप्ति को पास के होटल में ठहराया गया है रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए एसडीआरएफ को सूचित करने को बताया गया है थाना चमोली तथा चौकी पीपल कोठी द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है तथा एसडीआरएफ को भी सूचित कर दिया है।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही क़स्बे के पास देर रात्रि करीब दो बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई की तरफ़ लटक गया।जिसमें वाहन चालक लापता बताया जा रहा हैं।मौके पर चमोली थाने से पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ़ के जवानों द्वारा खाई में सर्च अभियान जारी हैं।वही गोपेश्वर के सुभाष नगर में भी सड़क किनारे पहाड़ी के नींचे खड़े दो वाहनों के ऊपर मलवा आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं।
बिरही वाली घटना में प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ महाराष्ट्र के दो पति-पत्नी बद्रीनाथ धाम की दर्शन कर वापस अपनी स्विफ्ट डिज़ायर कार से महाराष्ट्र को लौट रहे थे,वही बिरही में चाडे के पास अचानक उनकी गाड़ी सड़क से बाहर निकल गई,इसी बीच चालक अनूप की तरफ़ से गाड़ी का दरवाजा खुलने से चालक अनूप अंधेरा होने की वजह से अलकनंदा नदी में जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस व एसडीआरएफ़ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया और और वाहन चालक अनूप का अभी तक कोई पता नही चल पाया हैं।चमोली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
