हल्द्वानी : 2 दिन पूर्व देवखड़ी नाले में पानी के तेज बहाव में बहे युवक की तलाश में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, नगर निगम हल्द्वानी, सिचाई विभाग ने शनिवार को पूरे दिन सर्च अभियान चलाया।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरे दिन देवखड़ी नाले में बहे युवक की तलाश में वाक वे मॉल के सामने पंप एवं सेप्टिक टैंक गाड़ी तथा मोटर लगा कर नहर कवरिंग वाले क्षेत्रों से पानीं बाहर निकाल कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इसके पश्चात नगर निगम से नवाबी रोड तक मेनहोल खुलवा कर खोजबीन की गयी। इस दौरान कई जगह जेसीबी लगाकर मालवा और कूड़ा हटाया गया। कई स्थानों पर सर्च अभियान में लगी टीमों ने नहर के अंदर जाकर तलाश की। सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने कहा कि पुलिस प्रशासन व अन्य टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान किया जा रहा है। हल्द्वानी शहर और नहर के बहाव क्षेत्र में जाने वाला पानी लालकुआं क्षेत्र की नहर में भी जाता है, सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ टीमे सर्च अभियान चला रही है। पुलिस द्वारा जनपद उधम सिंह नगर से स्निफर डॉग मंगवाकर भी तलाशी की गई ।लापता हुए व्यक्ति के परिजनों को भी अभियान की जानकारी देते हुए उनके द्वारा सुझाये गए बातों पर भी कार्य किया गया, परिजनों द्वारा अभियान के प्रयासों पर संतुष्टि व्यक्त की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
