- रुद्रपुर : यहां एसएलओ के खाते से उड़ाए 13 करोड़ 51 लाख,जिला प्रसाशन में मचा हड़कंप…
उत्तराखण्ड में ऊधम सिंह नगर जिले में एसएलओ के खाते से लगभग 13 करोड़ 51 लाख रूपये की धन राशि को फर्जी चैक पर फर्जी सिग्नेचर के माध्यम से निकालने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जिला प्रसाशन सहित पुलिस के अधिकारी बैंक पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। नैनीताल रोड स्थित इंडसइंड बैंक की रुद्रपुर शाखा में एनएच के खाते में मिलाने के दौरान 13 करोड़ 51 लाख रूपये की कमी मिली जिसपर पूरी जानकारी लेने पर पता चला कि किसी व्यक्ति के द्वारा फर्जी चेक लगाकर फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक खाते से करोड़ों रुपए की धनराशि को निकाला गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दीं, जिन खातों में लेन-देन हुआ है उसमें मौजूद 6 करोड़ रुपए की धनराशि पर लेन-देन से रोक लगा दी है। पुलिस एवं प्रशासन की टीम अभी भी बैंक में मौजूद हैं.. और बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। वहीं इसके साथ ही यूपी के सांवली बागपत के एसडीएम के खाते से फर्जी चैक के माध्यम से 4 करोड़ की धनराशि इंडसइंड बैंक की रुद्रपुर शाखा से खातों में ट्रांसफर की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच 

