- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चैन लूटकर फरार हुआ बदमाश, मौके पर पहुंची पुलिस जुटी जांच में।
हरिद्वार- हरिद्वार के शंकर आश्रम तिराहे के पास आज सुबह सवेरे बदमाश महिला से चेन लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है की लूट की वारदात के दौरान बदमाश ने फायरिंग भी की है। जानकारी के मुताबिक एक महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और शंकर आश्रम तिराहे पर एक बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। पुलिस प्रशासन द्वारा बदमाश ही घर पकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं लिहाजा जनपद के सभी चौक चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। 3 दिन पहले ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स के यहां भी हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली और 5 करोड़ का सोना लूटकर फरार हो गए थे। इस डकैती कांड का अभी खुलासा भी नहीं हुआ कि आज फिर से सुबह सवेरे एक बदमाश ने महिला के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार 
