रुद्रप्रयाग- नव आगंतुक जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मानसून की दृष्टिगत संवेदनशील एवं भू-स्खलन क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित होने पर सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु तत्काल खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन सहित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही पलायन प्रभावित गांवों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा जिसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से लें और उनका तत्काल निस्तारण करें, इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सरकार की हर महत्वकांक्षी योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए धरातल पर पूरी मेहनत से काम करने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय मंजू राजपूत, सहायक कोषाधिकारी प्रेमचंद्र पांडेय, लेखाकार मनोज मलेठा आदि मौजूद रहे।ADVERTISEMENTS




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
उत्तराखंड: नौकरी के लिए पहाड़ छोड़ने की मजबूरी होगी खत्म? CM धामी ने छात्रों को बताई सरकार की तैयारी
उत्तराखंड: कथित आरोपों को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर 
