नैनीताल जिला पंचायत के नतीजे घोषित होने वाले हैं_जुलूस नारेबाजी पर पाबंदी
उत्तराखण्ड के नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के आज नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। बीती 14 अगस्त को चुनाव के दौरान 5 पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सुर्खियों में रह था।
ADVERTISEMENTS
आज दोपहर में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव मैदान की घोषणा करेंगी। प्रशासन ने चुनाव परिणामों के बाद जुलूस, नारेबाजी और भीड़ पर रोक लगाई है। नैनीताल के मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू की गई है।
बिना अनुमति के पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, जुलूस निकालना, नारेबाजी करना एवं किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा आयोजित करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के घातक हथियार, लाठी-डंडा, तलवार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक आदि लेकर परिसर में प्रवेश करना सख्ती से वर्जित रहेगा।
परगना मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय अपराध माना जाएगा। अतः किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।यह आदेश आज तत्काल प्रभाव से लागू होकर आज की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग करें।
ADVERTISEMENTS

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
