देहरादून: सितंबर का आधा महीना बीत चुका है….लेकिन उत्तराखंड में मॉनसून का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार कम ही हैं।
गौरतलब है कि अगस्त की शुरुआत से ही राज्य में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली थी। खासकर कुछ इलाकों में एक घंटे के भीतर 60 मिमी से ज्यादा बारिश होने के मामले सामने आए हैं…जिसने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। अब सितंबर के अंत तक भी यह सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में येलो अलर्ट लागू कर दिया गया है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है।
राज्य में 21 और 22 सितंबर को भी अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर लोगों को अस्थायी राहत मिल सकती है। इसके बाद 23 से 25 सितंबर तक पहाड़ी जिलों में बारिश जारी रहेगी…जबकि मैदानी इलाकों में मौसम कुछ हद तक साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया मौसम तंत्र (वेधर सिस्टम) बनने के कारण उत्तराखंड में फिर से बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। हालांकि विभाग ने फिलहाल केवल अगले 6 दिनों का ही पूर्वानुमान जारी किया है।
लगातार हो रही बारिश के चलते पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, नदी और गदेरों के पास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद
हल्द्वानी : गौला नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF
उत्तराखंड : दुष्कर्म केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, गंगा इन होटल सील; अब मुस्तफा की तलाश
उत्तराखंड: नेपाल में बनी झील से बढ़ी चिंता, चमेलिया नदी ने दिखाया रौद्र रूप तो 50 हजार लोगों पर मंडरा सकता है खतरा
उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद; टिहरी में भी नुकसान 
