देहरादून: देहरादून जिले के दूरस्थ और आपदा से बुरी तरह प्रभावित गांवों…फुलेत, सरखेत, छमरौली, सिल्ला, क्यारा और आसपास के क्षेत्रों में बीते दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के कारण संपर्क मार्ग पूरी तरह कट गए थे। ऐसे में लगभग 60 परिवारों के सामने खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया था। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष अनुमति लेकर हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया।
उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राहत अभियान चलाया गया…जिसमें 150 राशन किट एयरलिफ्ट कर प्रभावित गांवों तक पहुंचाई गईं। प्रत्येक किट में दाल, चावल, आटा, नमक, चीनी सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही। एक किट का वजन लगभग 15 से 20 किलो के बीच था…जिसे हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया गया।
प्रशासन के मुताबिक सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध होने और भारी जोखिम के चलते यह निर्णय लिया गया। ग्रामीणों तक समय पर राहत पहुंचाने के लिए प्रशासनिक टीम और आपदा प्रबंधन विभाग ने मिलकर काम किया।
एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि प्रभावित गांवों में स्थिति बेहद विकट थी। संपर्क कट जाने के कारण न राशन पहुंच पा रहा था न कोई बाहर आ पा रहा था। मुख्यमंत्री की अनुमति से एयरलिफ्ट राहत सामग्री भेजी गई…ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि कई दिनों से परिवारों के सामने राशन खत्म होने की स्थिति बन गई थी। हेलीकॉप्टर से राशन आना किसी जीवनदान से कम नहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई 
