पिथौरागढ़– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर वायुयान लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोटर्स स्टेडियम में मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट,साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित और समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह उत्तराखण्ड दौरा देवभूमि के विकास को और गति देने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, सांसद श्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल, जिलाधिकारी रीना जोशी , मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) यहां पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़, चली गोलियां
उत्तराखंड: यहां हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को पीटने की धमकी देना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल 
