- पिथौरागढ़ पुलिस ने अनाथ बच्ची को लिया गोद, बेटी की तरह रीति रिवाज से किया विदा।
पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है जिसने मानवता की मिसाल पेश की है. पुलिस ने एक बच्ची को गोद लिया फिर उसके लिए एक लड़का ढूंढ पूरे रीति रिवाज से उसकी शादी करा दी. इसके बाद से पिथौरागढ़ पुलिस की चारों और तारीफ़ हो रही है।
पिथौरागढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक अनाथ कन्या को पुलिस ने ने न सिर्फ आसरा दिया, बल्कि गोद लेकर अपनी बेटी भी बनाया। उसका भविष्य संवारने को उसके लिए एक लड़का ढूंढा और दुल्हन बनाकर ससुराल के लिए विदा किया. पुलिस के इस नेक कार्य की अब सराहना हो रही है। पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक के पद पर कार्यरत नरेश चंद्र जखमोला को कुछ समय पहले एक युवती घुमती हुई मिली। उन्होंने जब उससे पूछताछ की तो मालूम हुआ कि वह बलुवाकोट की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं है। उसका पालन पोषण उसकी दादी ने किया था। दादी का भी दस साल पहले निधन हो गया है।
युवती ने बताया कि काम की तलाश में वह पिथौरागढ़ आई है। युवती को देख जखमोला ने उसे गोद लेने का फैसला लिया और पुलिस आधीक्षक, पिथौरागढ़ को भी इसकी जानकारी दी. उन्होंने लड़की को पिथौरागढ़ पुलिस की बेटी बनाकर विवाह कराने की बात कही। लड़की की शादी कराने के लिए उन्होंने रिश्ता ढूंढा और एक थल निवासी विपिन से उसका रिश्ता तय किया।
सोमवार को पुलिस लाइन स्थित गौरी हॉल सभागार में रीति-रिवाजों से नरेश चंद्र जखमोला ने युवती का विवाह संपन्न कराया और बेटी को ससुराल के लिए विदा किया। बता दें युवती की शादी के लिए पिथौरागढ़ पुलिस के सभी जवानों और कर्मियों ने आर्थिक सहयोग किया। पिथौरागढ़ पुलिस के इस प्रयासों की लोगों ने खूब सराहना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात
देहरादून :(बड़ी खबर) इन पदों पर भर्ती के निर्देश
उत्तराखंड में मौसम का बड़ा उलटफेर! अगले 48 घंटे में दिखेगा असर
नगरासू गुरुद्वारे को लेकर फैली अफवाहों पर प्रशासन का बड़ा बयान, कहा- सब कुछ सामान्य
दुख की घड़ी में परिवारों के बीच पहुंचे सीएम धामी, लोगों ने कहा- ऐसा नेता कम मिलता है
उत्तराखंड: दन्या पहुंचे सीएम धामी और कर दी घोषणाओं की बारिश, क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात 
