- नौकरी दिलाने का झांसा देकर पौड़ी की युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती के साथ शादी और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी एक युवक के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर हुई है।
पौड़ी जिले के कमलेश्वर बागवान क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर रोहित राठी से हुई थी। उसने उसे चंडीगढ़ में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। खुद को भी सीपीडब्ल्यूडी में कार्यरत होना बताया।
इसके एवज में युवती ने आरोपित के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब नौकरी नहीं लगी तो उसने युवती के सामने शादी की पेशकश कर दी। लेकिन युवती ने शादी करने से मना कर दिया। बाद में उसे चंडीगढ़ साथ ले जाने का ऑफर किया। इस पर युवती राजी हो गई।
आरोप है कि चंडीगढ़ न ले जाकर उसको हरिद्वार घुमाया गया। आरोप है कि बिना उसकी इच्छा से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। मोबाइल फोन और सिम भी अपने पास रख लिया। उसने किसी तरह अपने परिजनों से संपर्क किया और फिर वह हरिद्वार आ गए।
आरोप है कि यहां भी आरोपित ने परिवार वालों को कुछ भी बताने से अंजाम भुगतने की धमकी दी। बात सामने आने पर किसी तरह सुलह हो गई लेकिन न तो उसने शादी की और न ही पैसा वापस किया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रोहित राठी पुत्र बलबीर सिंह राठी निवासी माना रोड राजीव कॉलोनी समालखा पानीपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
