नैनीताल में अब खुली हवा में सांस लेने के लिए भी चुकाना होगा भारी शुल्क

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: पहाड़ों की खूबसूरती और ताजी हवा के लिए देशभर के पर्यटक गर्मियों में नैनीताल की ओर रुख करते हैं…लेकिन अब उन्हें यहां आने के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है। उत्तराखंड सरकार दिसंबर से नैनीताल में बाहरी वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दोपहिया वाहनों को इस टैक्स से छूट रहेगी, जबकि चारपहिया वाहनों को प्रतिदिन 80 रुपये देना होगा। टोल, पार्किंग और ग्रीन टैक्स मिलाकर कुल शुल्क 880 रुपये तक पहुंच जाएगा। यानी केवल नैनीताल पहुंचने और पार्किंग के लिए ही पर्यटकों को यह राशि चुकानी होगी, इसके अलावा होटल का किराया और खाने-पीने का खर्च अलग से आएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी

नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के अनुसार सरकार पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह कदम उठा रही है और अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

पर्यटन कारोबारी इस निर्णय को लेकर चिंतित हैं। उन्नेहोंने कहा कि पहले से ही टोल और पार्किंग शुल्क की वजह से पर्यटक महंगाई महसूस कर रहे हैं। अब नया टैक्स उनकी जेब पर और बोझ डालेगा और पर्यटन कारोबार को नकारात्मक असर पड़ सकता है।

पंगोट होटल एंड कैंप एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि सरकार एक राष्ट्र-एक टैक्स की बात करती है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लगाना पर्यटन उद्योग पर असर डाल सकता है। पहले ही नैनीताल में प्रवेश और पार्किंग शुल्क काफी अधिक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

ग्रीन टैक्स लागू होने के बाद पर्यटक सिर्फ खुली हवा में सांस लेने के लिए ही 880 रुपये चुकाने को तैयार रहेंगे। इस कदम का असर आने वाले पर्यटक सीजन में साफ देखा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें