देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग को 30 नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं। इन डॉक्टरों की तैनाती के प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्री Dhan Singh Rawat ने मंजूरी दे दी है। पीजी कोर्स पूरा करने के बाद विभाग में लौटे इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
सरकार ने इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग जिलों में एक यूनिट के रूप में तैनात किया है, ताकि आपसी समन्वय बना रहे और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
बागेश्वर जिले में ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। वहीं पौड़ी जिले में जनरल सर्जरी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, एनेस्थीसिया और आर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ भेजे गए हैं। इसके अलावा जनरल मेडिसिन और स्त्री रोग के दो-दो विशेषज्ञ भी पौड़ी में तैनात किए गए हैं।
पिथौरागढ़ जिले में स्त्री रोग, पैथोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन और माइक्रोबायोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। रुद्रप्रयाग में पीडियाट्रिक्स, जनरल मेडिसिन और एनेस्थीसिया के डॉक्टर तैनात किए गए हैं। हरिद्वार में कम्युनिटी मेडिसिन, एनेस्थीसिया और जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ भेजे गए हैं।
उत्तरकाशी में जनरल सर्जरी, ईएनटी, एनेस्थीसिया और नेत्र रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है…जबकि चमोली में जनरल मेडिसिन और ईएनटी के विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। देहरादून जिले में पैथोलॉजी, एनेस्थीसिया और फॉरेंसिक मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन डॉक्टरों की तैनाती से खासकर दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इससे स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिलने लगेगी और मरीजों को बड़े शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य मंत्री Dhan Singh Rawat ने कहा कि राज्य में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। 30 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों के जुड़ने से प्रदेश की चिकित्सा सेवाएं और मजबूत होंगी। साथ ही इसका लाभ आम लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित 
