लालकुआं- इस भीषण गर्मी में रेल प्रशासन ने रेल यात्री को एक बड़ा झटका दिया है शुक्रवार को हावड़ा से लालकुआं के लिए ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया, जिसके चलते शनिवार को लाल कुआं से हावड़ा को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
रेलवे प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अपरिहार्य कारणों से 17 जून 2022 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस एवं 18 जून 2022 को लालकुआं से हावड़ा को जाने वाली गाड़ी संख्या 12354 लालकुआं -हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया हैl जाहिर है इस ट्रेन के निरस्तीकरण के चलते पश्चिमी बंगाल से आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा जो उत्तराखंड में पर्यटक व्यवसाय के लिए झटके से कम नहीं होगा। बताया जाता है कि बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध के चलते छात्र आंदोलन रहे है। जिसके कारण उपरोक्त ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 

