weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(Weather Alert)- अगले 4 दिन मौसम विभाग का अलर्ट, जारी की गई एडवाइजरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में पर्यटन विभाग ने उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर और पंजीकरण करने के बाद ही उत्तराखण्ड आने का प्लान बनाए। इसके अलावा यात्रा के दौरान तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने की छड़ी, टोपी, दस्ताने भी अपने साथ रखें।

मौसम विभाग के अनुसार 18 जून को अधिकांश स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। जबकि उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावनाएं जताई हैं। 19 जून को भी राज्य में बारिश की संभावना है। जबकि गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 20 व 21 जून को प्रदेश के जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार होने के साथ कुमाऊं मंडल के जिलों के अनेक स्थानों व गढ़वाल मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम गजर्न के साथ बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए पर्यटकों को उत्तराखण्ड आने से पहले मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर आने की सलाह दी जाती है। पर्यटक कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-1364 व 0135-2559898, 0135-2552627 समेत आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1070 या 0135-276066 व मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://mausam.imd.gov.in) पर मार्ग व मौसम की जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा

25 जून तक उत्तराखंड पहुचेगा मानसून

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने इस साल अच्छी बारिश के भी संकेत दिए हैं। IMD ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में भी प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। देश के अन्य राज्यों में भी मानसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। करीब हफ्तेभर प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी और मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 25 से 27 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी से मिल रहे संकेत के मुताबिक झारखंड में एक दो दिन में मानसून आयेगा।

मानसून 25 से 27 जून तक दिल्ली, उत्तराखंड ,यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आसपास के राज्यों में पहुंच सकता है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें