उत्तराखण्ड (कमल जगाती) नैनीताल में चाइना पीक(नयना पीक)का एक बड़ा हिस्सा दो माह के अंदर दोबारा गिरने से सनसनी फैल गई है । पहाड़ी का हिस्सा गिरने से रिहायसी क्षेत्र, होटलों, स्कूलों, जजों, अधिवक्ताओं के साथ पूरे हाई कोर्ट (Nainital High cort )को भविष्य में खतरा हो गया है । इस क्षेत्र में प्रदेश की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी और कुमाऊं आयुक्त का निवास भी है ।
नैनीताल के चाइना पीक क्षेत्र में आज सवेरे लगभग नौ बजे जोरों की आवाज होने से क्षेत्रवासियों का ध्यान आकर्षित हुआ । लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए और पहाड़ी में उठते धुएं को देखने लगे । किसी ने इस मौके को अपने कैमरे में कैद कर लिया । अस्सी के दसक में इस क्षेत्र से पहाड़ी गिरा करती थी । पहाड़ी के गिरने से कई बार वहां बने मुख्यमंन्त्री आवास पंत सदन, ब्रुखिल होस्टल, कई होटल, स्कूलों और घरों में मलुवा घुस जाया करता था ।
बेटे ने मां को खर्च के लिए दिए रुपए, और मां ने कोरोना से जंग के लिए राहत कोष में जमा कराएं…..
इसके बाद सरकार की पहल से पूरे क्षेत्र में तारों के जाल से पत्थरों को बांधा गया । इससे भूमि स्थिर हुई और 2020 तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई । अब इस क्षेत्र में उच्च न्यायालय के भारी भरकम निर्माण समेत कुछ और निर्माण होने के बाद पहाड़ी पर दबाव बढ़ गया है । बीती 29 जनवरी को भी चाइना पीक का एक हिस्सा गिरने से दहशत फैल गई थी । आज फिर भूस्खलन से इस क्षेत्र के लोगों के मन में डर भर गया है । इस क्षेत्र में आम लोगों के साथ मुख्य न्यायाधीश समेत सभी दस जजों के निवास भी हैं ।
हल्द्वानी- महिलाओं की यह पहल कोरोना से जंग लड़ने को गरीबों के आ रही काम…

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “Nainital- नैनीताल हाई कोर्ट, ए.टी.आई. और पब्लिक को खतरा – जानें क्यों ?”
Comments are closed.



नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान 

Should have something safe in India ,,,,,, how