चमोली: चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में स्कूल परिसरों के पास हुई भालू हमले की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित छात्र से फोन पर बातचीत की। उन्होंने छात्र का हालचाल जाना और उसे जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उपचार और सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घटना के दौरान भालू से बच्चों की जान बचाने वाली छात्राओं दिव्या और दीपिका से भी बातचीत की। उन्होंने छात्राओं की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उनका साहस, धैर्य और जिम्मेदारी पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना असाधारण साहस का उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि राज्य सरकार ऐसे साहसी बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करेगी।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए और स्कूलों, आंगनबाड़ियों और आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
इसके अलावा उन्होंने घायल छात्र को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास कायम करने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की जान-माल की रक्षा के लिए सरकार हर परिस्थिति में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 
