देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने लालपुल स्थित नगर निगम के रैनबसेरे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रैनबसेरे में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल, प्रकाश और बिस्तर का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जानकारी ली कि पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन लगभग 15 से 19 निराश्रित लोग रैनबसेरे में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। उन्होंने रैनबसेरे परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और रहने वालों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने स्पष्ट किया कि शहर के सभी रैनबसेरों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। शीतलहर को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि बेसहारा और निराश्रित व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से ठहराया जाए और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शीतकाल में निराश्रितों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 
