नैनीताल: नैनीताल विंटर कार्निवाल में मंगलवार को कला और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। स्थानीय विधायक सरिता आर्या और अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने हरी झंडी दिखाकर कार्निवाल झांकी का शुभारंभ किया। झांकी तल्लीताल डांठ से शुरू होकर माल रोड होते हुए फ्लैट्स मैदान मल्लीताल में समाप्त हुई।
कार्यक्रम में देश-विदेश से आए पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने इस रंगारंग आयोजन का भरपूर आनंद लिया। झांकियों में लखिया भूत की झांकी सबसे आकर्षक रही, जिसने दर्शकों को विशेष रूप से अपनी ओर खींचा।
बाबा दीप सिंह गतका ग्रुप द्वारा प्रस्तुत करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। साहस, अनुशासन और परंपरा से जुड़ी इस प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा।
इस दौरान रं कल्याण संस्था, हल्द्वानी और तिब्बती कम्युनिटी, नैनीताल ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई। झांकी ने नैनीताल विंटर कार्निवाल को विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत उदाहरण बना दिया।
कार्यक्रम में कुमाऊं रेजिमेंट और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड की धुनों ने वातावरण में देशभक्ति का जज़्बा भर दिया। इसके बाद नैनी झील में याट और रोइंग बोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल विंटर कार्निवाल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा….बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, चेयरमैन डॉ. सरस्वती खेतवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नाजिश खलीक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद शाह, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति, पर्यटक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी
उत्तराखंड: 2036 ओलंपिक की सफलता के संकल्प के साथ रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़ 
