लालकुआं : लालकुआं में बरेली रोड बबूरगुमटी से गोरापड़ाव की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर खामियों की ओर ध्यान दिलाया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि बरेली रोड के दोनों ओर घनी आबादी है….लेकिन इसके बावजूद न तो सर्विस रोड बनाई गई और न ही सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए अव्यवस्थित कट, सड़क पर रोशनी की कमी और भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं…जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ी हुई है।

उन्होंने बताया कि बबूरगुमटी, हल्दूचौड़, बेरीपड़ाव, मोटाहल्दू और मोतीनगर जैसे इलाकों में कॉलेज, अस्पताल, स्कूल, धार्मिक स्थल, बैंक और बाजार मौजूद हैं। इसके बावजूद एनएचएआई ने सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया है…जो बेहद चिंताजनक है।
पूर्व मंत्री का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार एनएचएआई को अवगत कराया गया…लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनहित को देखते हुए एनएचएआई को निर्देश दिए जाएं कि बरेली रोड के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए, खतरनाक कटों को तुरंत व्यवस्थित किया जाए और पूरे मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाए…ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
