नैनीताल : उत्तराखंड सरकार की पहल पर नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर तक आयोजित विंटर कार्निवाल के तहत मंगलवार शाम भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं को सामने लाना रहा।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वंदना और स्वागत गीत के बाद कुमाऊनी और गढ़वाली लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों के साथ हिंदी, पंजाबी और आधुनिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। पहाड़ की संस्कृति से जुड़ी इन प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए। युवाओं और पर्यटकों की भारी मौजूदगी ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। युवाओं का अपनी जड़ों से जुड़ना ही पहाड़ की पहचान को आगे बढ़ाता है। अन्य वक्ताओं ने भी विंटर कार्निवाल को पर्यटन और संस्कृति के लिए लाभकारी बताया।
स्टार नाइट में गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, राकेश खनवाल, नीरज मिश्रा और चारु सेमवाल की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।
वहीं पंजाबी-बॉलीवुड कलाकार परमिश वर्मा की ऊर्जावान प्रस्तुति ने युवाओं में खास उत्साह भर दिया।
विंटर कार्निवाल के जरिए नैनीताल एक बार फिर संस्कृति, पर्यटन और उत्सवों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरता नजर आया। यह आयोजन स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 

