गैरहाजिर प्रधानाध्यापक निलंबित शिक्षक को किया सेवानिवृत्त
स्कूल में अनियमितताएं मिलने पर डीईओ ने की कार्रवाई
रुद्रपुर। विभाग को बिना सूचना दिए स्कूल से गैरहाजिर रहने पर जिला शिक्षाधिकारी ने जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसी विद्यालय में सेवा विस्तार का लाभले रहे सहायक अध्यापक को सेवानिवृत्ति दे दी है।
सोमवार सुबह 11 बजे डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के बना सूचना दिए अनुपस्थित रहने व विद्यालय में कक्षा व परिसर में गंदगी, अन्य अध्यापकों को अनुशासनहीनता में सहयोग देने के लिए उनको निलंबित कर उप शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
स्कूल की दैनिक पंजिका में छात्रों की उपस्थिति कम थी, मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाले चावल व अन्य सामग्री का भी भंडारण नहीं था। इस पर डीईओ ने विद्यालय में सेवा विस्तार का लाभ ले रहे सहायक अध्यापक भूरे सिंह के सत्रांत लाभको तत्काल प्रभाव से निरस्त कर कार्यमुक्त कर दिया।
विद्यालय में अनियमितताएं मिलने पर सहायक अध्यापक को सेवानिवृत्त व प्रधानाध्यापक पर बिना सूचना गैरहाजिर मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबित शिक्षक को उपशिक्षाधिकारी कार्यालय से अटैच किया गया है। – हरेंद्र कुमार मिश्रा, डीईओ
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 
