उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा वन विभाग के अन्तर्गत वन दरोगा की दिनांक 22 जून, 2025 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या- 259 दिनांक 25 अगस्त, 2025 को कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष 230 अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई, जिसके आधार पर सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 20, 21 व 22 नवम्बर, 2025 को संचालित की गई।
उपरोक्तानुसार जारी औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित किए जाने के उपरान्त आयोग की विज्ञप्ति संख्या-191 दिनांक 24 नवम्बर, 2025 द्वारा अर्ह (Qualified) 205 अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई, जिसके अनुसार दिनांक 26, 27, 28 नवम्बर व 01 दिसम्बर, 2025 को चयनित अभ्यर्थियों की अभिलेखों की सन्निरीक्षा आयोग कार्यालय में की गई।
अतः वन विभाग के अन्तर्गत वन दरोगा की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा तथा अभिलेख सन्निरीक्षा के उपरान्त श्रेष्ठताक्रम में विभाग को प्रेषित किए जाने हेतु कुल रिक्तियों के सापेक्ष अर्ह अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु प्रकाशित की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 