- कैंसर से लड़ते लड़ते नैनीताल पुलिस को अलविदा कह गए अपर उपनिरीक्षक अमरनाथ, नैनीताल पुलिस में शोक व्याप्त
- पार्थिव शरीर को शोक सलामी के साथ दी अंतिम विदाई
नैनीताल पुलिस के रिजर्व पुलिस लाईन में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक स0पु0 अमर नाथ पुत्र श्री रामकरन निवासी-ग्राम-लोहडा, थाना-गरूबक्सगंज, पोस्ट-सहजौरा, जिला-राय बरेली (उ०प्र०) का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। स्व0 अमरनाथ वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद में नियुक्त हुए थे। इससे पूर्व वे उत्तरप्रदेश के जनपद जालौन, उन्नाव, देहरादून, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में नियुक्त रहे। कैंसर रोग से पीड़ित होने के कारण विगत महीनों से अपर उपनिरीक्षक का हायर सेंटर पीजीआई लखनऊ से उपचार चल रहा था। परंतु बीती रात को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। संपूर्ण नैनीताल पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।
श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा अपर उपनिरीक्षक के निधन पर अपूर्ण क्षति से दुखी उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अपर उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर को सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी दी गई। संपूर्ण नैनीताल पुलिस परिवार अपर उपनिरीक्षक के निधन पर अत्यधिक दुखी है तथा इनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
