गरमपानी- बेतालघाट-सेठी-रामनगर मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में जान गंवा चुके तीनों मृतकों के शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक में डूब गया। गांव के समीप कोसी नदी पर तीनों मृतकों की अंत्येष्टि कर दी गई। पहली बार कोसी नदी पर एक साथ तीन चिंताएं लगने से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
बता दें कि बेतालघाट ब्लॉक से करीब 30 किमी दूर बीते सोमवार रात चालक कृपाल सिंह पुत्र हीरा सिंह गांव के ही रमेश कांडपाल पुत्र बाला दत्त तथा मोहित का ंडपाल पुत्र नंदा बल्लभ कांडपाल सभी निवासी गोरियादेव, ओखलढुंगा को लेकर ओखलढुंगा से गोरियादेव गांव की ओर आ रहा था। कुछ दूर पहुंचते ही वाहन असन्तुलित होकर मोटर मार्ग से पलटते हुए 100 मीटर नीचे बरसाती गधेरे की ओर जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। कोसी नदी के तट पर गमगीन माहौल में तीनों मृतकों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 

