नैनीताल–ज्योलिकोट के पास गदेरे में डूबने से युवक की मौत हो गई और एसडीआरएफ व पुलिस ने युवक का शव बरामद किया, दरअसल अपने चार दोस्तों के साथ गधेरे में नहाने गए युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। बाकी दोस्तों ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए एसडीआरएफ की मदद मांगी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर गधेरे में डूबे हुए युवक के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक कुमार पुत्र बसंत लाल उम्र 20 वर्ष बेलवा खाल नैनीताल अपने चार दोस्तों के साथ नालेना गधेरे में नहाने को गए थे, लेकिन अचानक नहाते नहाते कार्तिक कुमार गहरे पानी में डूब गया, इस बीच दोस्तों के चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से मुख्य आरक्षी लाल सिंह के नेतृत्वें टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त युवक अपने 04 दोस्तो के साथ बेलुआ खाल गांव ज्योलिकोट से नालेना गदेरे में नहाने के लिए गए थे। गदेरे में पानी अत्याधिक गहरा होने पर उक्त युवक 15 फीट गहरे पानी में डूब गया। एसडीआरएफ टीम ने कार्तिक कुमार पुत्र बसंत लाल उम्र 20 वर्ष बेलवाखाल नैनीताल के शव को पानी की गहराई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर सबको सब विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई 
