हल्द्वानी– सेना भर्ती अग्निवीर योजना के विरोध में आज दिनांक 17 जून 2022 को हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर सैकड़ों युवाओं द्वारा केंद्र सरकार केसेना भर्ती अग्निवीर फैसले के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। जनपद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी गणों द्वारा युवाओं को अपना विरोध प्रदर्शन हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से किए जाने हेतु अपील की गई परंतु युवा नहीं माने।
उनमें से कुछ उपद्रवी युवाओं द्वारा मुख्य मार्ग को जाम करके मार्ग में आने जाने वाले राहगीरों को रोककर परेशान किया जा रहा था, साथ ही उपद्रवी आसपास स्थित सरकारी एवं निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। लिहाजा लोक-शांति भंग होने के दृष्टिगत सामाजिक माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वो एवं उपद्रवियों को स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा हल्का पुलिस बल प्रयोग कर उपद्रवियों को वहां से भगाया गया तथा मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था को पुनः संचालित किया गया।

जिसके पश्चात युवाओं प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं द्वारा रामलीला मैदान हल्द्वानी में पहुंचकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाए जाने हेतु ज्ञापन दिया गया। शांतिपूर्ण ढंग से प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं को नैनीताल पुलिस द्वारा पानी एवं लंच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
