निजी स्कूलों की फीस मनमानी,लगाम लगाने की कवायद,हाईकोर्ट ने कहा प्रकाशन करवाएं।
नैनीताल-. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कुछ निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फ़ीस लेने संबंधी जनहित याचिका में याचिकाकर्ता को इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ ही अखबारों में प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निजी स्कूल अपना पक्ष न्यायालय में रख सकें.पूर्व की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उत्तराखंड के सभी स्कूल एसोसिएशन को पार्टी बनाने के साथ ही राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा था। मुख्य न्यायाधीश की खण्डपीठ ने अगली सुनवाई 31 अक्टूबर के लिए तय की है।

आपकों बता दे कि देहरादून के अधिवक्ता जसविंदर सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा कि देहरादून के कुछ निजी स्कूलों ने ट्यूशन, एडमिशन, यूनीफार्म, रजिस्ट्रेशन आदि अन्य फीस सहित कई तरह के चार्ज वसूले जा रहे। जबकि उत्तराखंड सरकार ने स्कूल फीस के लिए 2017 में जो मानक तय किए हैं उसके अनुसार, स्कूल एक बार एडमिशन के बाद दोबारा प्रवेश शुल्क नहीं लेंगे। कॉशन मनी के रूप में भी कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। स्कूल को केवल तीन साल में एक बार, वो भी अधिक से अधिक दस प्रतिशत तक ही फीस वृद्धि का अधिकार होगा। कोई समिति, न्यास, कंपनी, स्कूल छात्रों के एडमिशन के लिए प्रतिव्यक्ति शुल्क वसूल नहीं करेगा या चंदा नहीं लेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 
