- सखी सहेली डांडिया महोत्सव में लोक संस्कृति की धूम
- पूनम जोशी डांडिया क्वीन और अंजलीना किशोर डांडिया प्रिंसेस बनीं
हल्द्वानी। गरबा की लय, पारंपरिक गीतों की धुन और सहेलियों की सामूहिक झूम ने रविवार को सखी-सहेली डांडिया महोत्सव को यादगार बना दिया। सखी-सहेली सांस्कृतिक संगम की ओर से कमलुवागांजा स्थित समरथ गार्डन में आयोजित इस महोत्सव ने लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ तराना संगीत संस्थान के नन्हें कलाकारों की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से हुआ।
प्रतियोगिता में पूनम जोशी डांडिया क्वीन और अंजलीना किशोर डांडिया प्रिंसेस बनीं, जबकि बेस्ट ड्रेसअप का खिताब हर्षिता उप्रेती और बेस्ट ज्वेलरी का खिताब रिया जोशी को मिला। एज ग्रुप 8-18 में लक्षिता बिष्ट प्रथम, हर्षिता उप्रेती द्वितीय और रिया जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। 18-35 आयु वर्ग में दीपा बिष्ट प्रथम, पूजा साहनी द्वितीय और हेमा अग्रवाल तृतीय रहीं। 35 से अधिक आयु वर्ग में पूनम जोशी ने प्रथम, रूबी तिवारी ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजित लकी ड्रा में प्रथम विजेता हेमा अग्रवाल, द्वितीय विजेता निशा आर्या और तृतीय विजेता दीपा बिष्ट रहीं। निर्णायक मंडल में स्वर संगम संगीत संस्थान की वरिष्ठ संगीताचार्य विनीता पांडे, तराना संगीत संस्थान की संचालिका प्रज्ञा बिष्ट, संगीत शिक्षिका सुनीता पाठक लोहनी और मेकअप सैलून ब्राइडल जोन की मेकअप आर्टिस्ट हेमा तिवारी शामिल थीं। आयोजन की जिम्मेदारी स्वर्णिमा जोशी ने निभाई और कार्यक्रम का संचालन स्वाति चौहान ने किया। आयोजन से पूर्व समरथ गार्डन में एक सप्ताह की डांडिया कार्यशाला आयोजित की गई थी। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पलदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से रमा पांडे, तारा जोशी, विनीता उप्रेती मौजूद रहे। आयोजन में सखी-सहेली सांस्कृतिक संगम की सदस्य तनुजा बिष्ट, शीला बिष्ट, रेनू सिंह, प्रभा गुरुरानी, पुष्पा बिष्ट और नेहा बिष्ट का विशेष योगदान रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 
