बसंत विहार में युवती की हत्या का खुलासा: भाई निकला कातिल, एक अभियुक्त गिरफ्तार,आरोपी भाई फरार।
देहरादून: देहरादून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का खुलासा करते हुए किरायेदार लोकेन्द्र उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई विशाल ने नशे में अपनी बहन के साथ मारपीट की और शव ठिकाने लगाने के लिए राजा की मदद ली। विशाल अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
पुलिस ने बताया कि मृतका विशाखा (22 वर्ष), पुत्री बुधराम, निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर, थी। घटना की सूचना 22 सितंबर की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसंत विहार को मिली थी। घटनास्थल पर मिले सफेद कट्टे में बंधा शव और आसपास के सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस ने राजा को हिरासत में लिया।
पूछताछ में राजा ने स्वीकार किया कि 21 सितंबर की रात, नशे में मृतका के भाई विशाल ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। दोनों ने शव को कट्टे में डालकर टी-स्टेट के जंगल में फेंका।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजा, पुत्र बलराम सिंह, निवासी ग्राम जलालपुर, थाना बडापुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान में स्मिथनगर में किरायेदार है और उसकी उम्र 26 वर्ष है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 

