Nainital News- उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से मामा -भांजी के पवित्र रिश्ते को कलंकित पर शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है।
यहां ओखलकांडा विकासखंड अंतर्गत एक कलियुगी मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बना दिया, परिणाम स्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई।
परिजनों को इस बात का पता तब चला जब किशोरी को गर्भवती हुए सात महीने हो चुके थे। अचानक उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया जहां जांच के बाद उसके पेट में सात माह का मृत भ्रूण पाया गया। हालांकि किशोरी अब स्वस्थ है। किशोरी के पिता ने अब राजस्व पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पटवारी हेमंत वर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण की जांच जारी है।

किशोरी के पिता के अनुसार आरोपी व्यक्ति उसकी बेटी का रिश्ते का मामा लगता है। गत माह चार मई को जब उनकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय लाया गया जहां जांच में पाया गया कि किशोरी के पेट में सात माह का मृत भ्रूण है। उनका कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के कारण व कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण वे समय पर इस प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। इसलिए इस मामले में अब शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। पटवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में भी किशोरी के पेट में सात माह के गर्भ की पुष्टि हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
