Haldwani News- रुद्रपुर निवासी एक युवती द्वारा शादी करने के बाद जेवर व नकदी लेकर फरार होने का चौकाने वाला मामला सामने आया है। 22 वर्ष की छोटी सी उम्र में यह लड़की अभी तक 5 शादियां कर चुकी है। ताजा मामला बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र का है। दुल्हन से लूट चुके युवक द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है।
समाचार के अनुसार गोरापड़ाव के निवासी युवक वेद प्रकाश पुत्र उग्रसेन ट्रक चला कर व मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसके मामा मूलचंद द्वारा उसका विवाह रुद्रपुर के भदई पूरा निवासी 22 वर्षीय युवती से तय किया। जिसके बाद गत सात मार्च को उसका विवाह क्षेत्र के ही एक मंदिर में सादगी के साथ संपन्न हो गया। मुस्कान का कन्यादान उसकी मुंहबोली मां शीला ने किया। शादी के बाद वेद प्रकाश काफी खुश था। लेकिन उसको यह खुशियां ज्यादा दिन तक रास नहीं आई।
कोतवाली में दी गई तहरीर में वेद प्रकाश ने बताया कि गत 6 जून को उसकी बीवी मुस्कान अपनी भदईपुरा, रुद्रपुर निवासी मुहबोली मां के साथ इलाज कराने के बहाने चली गई। उसके जाने बाद वेद प्रकाश को पता चला कि मुस्कान घर से तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के जेवरात, 48 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। जिस पर उसने अपनी पत्नी को फोन किया। लेकिन मुस्कान ने उसे अब कभी वापस नहीं आने की बात कहते हुए उसे भूल जाने के लिए कहा। साथ ही ज्यादा पीछे पड़ने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी।
जिसके बाद वेद प्रकाश व उसके मामा ने मुस्कान के बारे में जानकारी जुटाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें जानकारी मिली की युवती पहले भी चार अन्य युवकों से शादी कर उनको लाखो का चूना लगा चुकी है। युवक ने कोतवाली पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
