Haldwani news: गर्मी का सीजन शुरू होते ही पर्यटकों की भीड़ नैनीताल की ओर उमड़ रही है। ऐसे में विगत दिवस नैनीताल फुल हो गया। जहां न पार्किंग की जगह बची न ही होटलों में कमरे। नैनीताल पुलिस ने रूट डायवड किया है, कि जाम से छ़ुटकारा मिल सकें। दिल्ली से पहुंचे चार पर्यटक पुलिस से भिड़ गये। पहले भीमताल फिर अमृतपुर और उसके बाद काठगोदाम में भिड़ गये। इसस पहले वह भीमताल तिराहे पर हंगामा कर आये। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकडऩे के लिए पीछा किया तो सभी अभद्रता पर उतर आये। ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की तहरीर पर सभी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, धमकी, गालीगलौज आदि धारा ओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर इन्हें जेल भेज दिया गया।
बोटिंग वालों से भिड़े
पुलिस के अनुसार दिल्ली के पंजाबी बाग, मुबारकपुर थाना कोटला निवासी सिद्धार्थ परेवा, अमर कालोनी लाजपत नगर निवासी अमित राजपूत और अंजली पांडे के अलावा लालकुआं सेंचुरी मिल निवासी शिवानी प्रकाश गुरुवार को दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार से भीमताल पहुंचे थे। जहां बोटिंग वालों से उनका विवाद हो गया। स्थिति यह हो गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद सभी लोग गाड़ी से निकल गये। मामला पुलिस तक पहुंचा तो भीमताल पुलिस ने वायरलेस पर सूचना देकर वाहन को रोकने के लिए कहा। इस बीच अमृतपुर मोड़ पर ट्रैफिक मोबाइल ड्यूटी में तैनात सिपाही विक्रम सिंह व लक्ष्मण राम ने शाम सात बजे करीब पर्यटकों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने स्पीड तेज करते हुए गाड़ी दौड़ा दी।
वर्दी उतरवाने की दे डाली धमकी
इसके बाद पुलिस ने उनके वाहन का पीछा किया तो भीमताल तिराहे से पहले रोक लिया गया। आरोप है कि चारों पयर्टक पुलिस के साथ बदतमीजी और गालीगलौज पर उतर आये। पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे, तभी एक महिला ने पुलिस की गाड़ी की चाबी ले ली और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे दी। इस बीच काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पर्यटकों ने उनके साथ भी बदतमीजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस सभी को पकडक़र थाने ले आयी। जिसके बाद चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट
हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video 
