अल्मोड़ा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और कालागढ़ रेंज से जुड़े इलाके में बाघ ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। मृतका महिला का शव 24 घंटे बाद क्षत-विक्षत हालत में धुमाकोट रोड साइट पर मिला पिछले डेढ़ महीने में टाइगर के अटैक कि इस इलाके में यह दूसरी घटना है जिसके बाद लोग दहशत में हैं।
जानकारी के मुताबिक सल्ट विकासखंड के झड़गांव निवासी 65 वर्षीय परी देवी लकड़िया लेने जंगल गई थी, वह सीटीआर वह कालागढ़ से सटे वन क्षेत्र की तरफ गई थी और जब शाम को वापस नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। मगर देर रात तक कोई पता नहीं चल पाया। सुबह होते ही फिर से ग्रामीणों ने दोबारा तलाशी अभियान चलाया तो मौके से 2 किलोमीटर दूर मर्चुला से पौड़ी धुमाकोट रोड पर जंगल में परी देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। जिसके बाद तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी, वही वन विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी है कि परी देवी पर हमला बाघ या गुलदार किसने किया है, हालांकि यह क्षेत्र कॉर्बेट टाइगर रिजर्व हुआ कालागढ़ रेंज से लगा होने के कारण बाघ के हमले का अंदेशा लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक पिछले महीने 1 मार्च को झड़गांव से लगे कूपी गांव की 59 वर्षीय गुड्डी देवी को भी बाघ ने मार डाला था। तब से ही वन विभाग लगातार कॉलिंग कर रहा था फिर से एक और हमले के बाद अब ग्रामीण पूरी तरह खौफ में हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कार ने पांच छात्राओं को टक्कर मारी, एक की मौत
हल्द्वानी : नैनीताल जिले की अंडर-18 बास्केटबॉल टीम घोषित, इनको मिली जगह
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को यह भी फायदा मिलेगा
उत्तराखंड :(Job Alert) भारतीय सेना में 10वीं पास युवा करें आवेदन
नैनीताल/हल्द्वानी: होम स्टे नियमावली का उल्लंघन, नैनीताल में 197 होम स्टे पर छापा, 169 में मिली अनियमितता
लालकुआं : DM के निर्देश पर नगर पंचायत की शिकायत पर जांच हुई शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) तहसील से लेकर SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: PM मोदी की अपील का असर, स्कूटी से दफ्तर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी
जब देश सो रहा था, तब सेना ने रचा इतिहास, पढिए CM धामी ने क्या कहा 
